रविवार 16 फरवरी को ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में किया जायेगा। समारोह से पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संभावित मंत्रिमंडल के साथियों के साथ डिनर का कार्यक्रम रखा। इस दौरान राजधानी दिल्ली के विकास रोडमैप पर और आने वाले तीन महीनों में किये जाने वाले कामों पर चर्चा की गई।
गारंटी कार्ड पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता
डिनर के बाद आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि शपथ लेने से पहले केजरीवाल ने सभी साथियों के साथ पार्टी के ‘गारंटी कार्ड’ में शामिल वादों को निष्ठा के साथ पूरा करने को कहा। बता दे केजरीवाल ने चुनावी माहौल के दौरान 10 गारंटी वाला पार्टी का गारंटी कार्ड जारी किया था जिसका नाम ‘केजरीवाल की 10 गारंटियां’ दिया गया। इस कार्ड में आप द्वारा दिल्ली के लोगों से 10 महत्वपूर्ण वादे किये गये थे।
केजरीवाल की 10 गारंटियां नामक कार्ड में आप पार्टी ने दो करोड़ पौधे लगाने, यमुना नदी को साफ करने और अगले पांच वर्षों में दिल्ली में प्रदूषण स्तर को काफी कम करने का वादा शामिल किया था। संभावित मंत्रिमंडल के साथ डिनर के बाद खुद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपने सभी साथियों को जीत की बधाई दी और मंत्री के रूप में शुरू हो रहे उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। बता दे केजरीवाल रविवार सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण लेंगे।
यह भी पढ़े: बंगाल बीजेपी अध्यक्ष का बयान, कहा- पैसे देकर करवाया जा रहा CAA के खिलाफ प्रदर्शन
यह भी पढ़े: विभाजनकारी कानून को वापस ले केन्द्र सरकार, एनपीआर की प्रक्रिया पर लगे रोक: CM अशोक गेहलोत
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/37vhdba
No comments:
Post a Comment