Saturday, February 15, 2020

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष का बयान, कहा- पैसे देकर करवाया जा रहा CAA के खिलाफ प्रदर्शन

जब से केंद्र सरकार ने नागरिकता संसोधन कानून लागू किया गया है तभी से देशभर में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहे है। सीएए (CAA) के खिलाफ जो सबसे मुखर प्रदर्शन है वो दिल्ली के शाहीनबाग़ में हो रहा है। इस बिल को लेकर कई विपक्षी पार्टियां समेत आम जनता भी सरकार को लगातार घेरती नजर आ रही है। इसी बीच दिल्ली में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भी यह मुद्दा काफी गर्म रहा था। अब इस मुद्दे पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने बयान दिया है।

दिलीप घोष पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष है। उन्होंने अपने बयान में नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि विरोध प्रदर्शनों में लोगों को पैसे देकर लाया जा रहा है और उन्हें सड़क पर बैठने को मजबूर भी किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों को विरोध में लाया जा रहा है जो अशिक्षित और गरीबी के मारे है। ऐसे लोगों में चेतना की भी कमी है।

बंगाल बीजेपी अध्य्क्ष ने आगे कहा कि, जिन लोगों को पैसे देकर विरोध के लिये लाया जा रहा है उन्हें खाने के लिए बिरयानी दी जाती है। दिलीप घोष यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि इन लोगों को विरोध करवाने के लिए विदेश से फंडिंग हो रही है। बता दे दिलीप घोष दिल्ली के शाहीनबाग प्रदर्शन में शामिल लोगों के लिए भी पहले विवादित बयां दे चुके है। दिलीप घोष ही नहीं बल्कि बीजेपी सांसद सौमित्र खान भी इस मुद्दे पर विवादित बयान के लिए चर्चा बटोर चुके है।

यह भी पढ़े: विभाजनकारी कानून को वापस ले केन्द्र सरकार, एनपीआर की प्रक्रिया पर लगे रोक: CM अशोक गेहलोत
यह भी पढ़े: वीर सावरकर के परपोते कांग्रेस पर करेंगे 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wkpHFr

No comments:

Post a Comment