Monday, February 3, 2020

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का एलान – नहीं लागू करेंगे NRC

CAA पर केंद्र सरकार को समर्थन देने वाली पार्टी शिवसेना ने महाराष्ट्र में भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद अब अपने सुर बदल दिए हैं। शिवसेना प्रमुख तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एलान किया है कि वो महाराष्ट्र में NRC को लागू नहीं करेंगे।

उद्धव ठाकरे का कहना है कि भले ही CAA से किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है लेकिन NRC के अंतर्गत नागरिकता साबित करना हिन्दू तथा मुस्लिम समुदाय दोनो ही के लिए बहुत मुश्किल है अतः वह एनआरसी को वो अपने राज्य में लागू नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि शिवसेना ने महाराष्ट्र में भाजपा से 30 वर्षों के गठबंधन को तोड़कर विपक्षी दल NCP तथा कांग्रेस के साथ मिल कर महाराष्ट्र में सरकार का निर्माण किया और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन होने में कामयाब हो पाए। इसके बाद से ही भाजपा और शिवसेना के बीच रिश्ते बिगड़ गए हैं। अब शिवसेना ने NRC को महाराष्ट्र में लागू करने से साफ इंकार कर दिया है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/31ka1x8

No comments:

Post a Comment