Monday, February 3, 2020

Coronavirus: पाकिस्तान ने चीन में फंसे नागरिकों को वापस लाने से किया इंकार, पाकिस्तानी नागरिकों में भारी नाराज़गी

चीन में इस वक़्त कोरोना वायरस से हड़कंप मचा हुआ है। अब तक 300 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। हज़ारों लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पूरे चीन में इस वायरस की वजह से हाई अलर्ट जारी है। ऐसे में चीन में फंसे विभिन्न देशों के नागरिकों के प्रति उनके देश की सरकार चिंतित है तथा अपने नागरिकों को चीन से वापस बुला रही है।

भारत ने भी अपने विशेष विमान के जरिए चीन में फंसे अपने सैकड़ों नागरिकों को वापस बुला लिया है। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अपने नागरिकों से मुसीबत की इस घड़ी में पल्ला झाड़ते हुए उन्हें वापस बुलाने से इंकार कर दिया है। ऐसे में उन पाकिस्तानी नागरिकों के परिजन अपने सरकार से बेहद नाराज है।

पाकिस्तान का अपने नागरिकों को वापस बुलाने से इंकार करने के बाद से वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान की कड़ी आलोचना की जा रही है। पाकिस्तान के कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि किस तरह से भारत सरकार अपने नागरिकों को विशेष विमान से चीन से वापस बुला रही है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार ने अपने नागरिकों को चीन में मरने के लिए छोड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तान की जनता अपने प्रधानमंत्री इमरान खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बावजूद इसके पाकिस्तान सरकार अपने नागरिकों को चीन से वापस बुलाने को तैयार नहीं है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ScvlRd

No comments:

Post a Comment