Saturday, March 28, 2020

बढ़ सकती है देश में लॉकडाउन की समय-सीमा, कोरोना मरीजों की संख्या देखकर होगा फैसला

देश और दुनिया में कोरोना संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सिर्फ भारत में ही कोरोना मरीजों की संख्या 800 पार हो चुकी है जिसमें 19 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संकट भारत के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अपनी जड़ बना चुका है। लगातार बढ़ते मामलों से आमजन और सरकार का हल बेहाल है। देश में लॉकडाउन होने के बावजूद नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे है, जिसे देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है।

कोरोना नाम की महामारी से निपटने के लिए सरकार ने केंद्रीय मंत्रियों को विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारी बनाया है। ये सभी मंत्री प्रभार वाले राज्यों के जिला कलेक्टर से सीधे संपर्क बनाये हुए है। मंत्रियों की तरफ से सभी राज्यों के कलेक्टर को हर गांव, टोला तक जाकर लोगों की स्थिति की जानकारी लेने के आदेश दिए गये है। इसके अलावा सभी को कोरोना संकट से बचने के लिए जागरूक करने और लॉकडाउन की स्तिथि को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

सरकारी सूत्रों की माने तो आने वाले समय में कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर फैसला किया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकारें हरकत में आ गई है और गांव से लेकर जिले तक उन लोगों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है जो शहरों से पलायन कर गांव पहुंचे है।

यह भी पढ़े: जल्द लॉन्च हो सकता है Redmi Note 9 5G, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
यह भी पढ़े: कोरोना वायरस से संक्रमित हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dy4WHn

No comments:

Post a Comment