Friday, March 27, 2020

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

बोरिस जॉनसन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पिछले 24 घंटों में कुछ लक्षण नजर आए हैं और कोरोना वायरस की जांच पॉजिटिव आई है। कोविड-19 से संक्रमित होने के साथ ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ जंग में वे सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे और घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्य करेंगे।

कोरोना से लड़ाई के लिए सभी देश प्रयास कर रहे हैं। भारत में इसे रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। देशभर में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 724 पहुंच चुकी है। लॉक डाउन और तमाम सावधानियों के बावजूद बढ़ती हुई संख्या को लेकर पूरा देश चिंतित है।

यह भी पढ़ें:

लॉकडाउन के दौरान पैदल जा रहे मजदूर पुलिस को देखकर भागने लगे, तभी लाउडस्पीकर से ऐलान हुआ – भागो मत…



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QOHmw6

No comments:

Post a Comment