Friday, March 27, 2020

घर पर इस तरह बनाएं हैंड सैनिटाइज़र, कोरोनावायरस से होगा बचाव

कोरोना वायरस बीमारी देश व पूरी दुनिया में तेज़ी से फैल रही है। डब्ल्यूएचओ की ओर से इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। Covid-19 वायरस से बचने का एकमात्र तरीका घर पर सुरक्षित रहना ही बताया जा रहा है। इसके अलावा बार-बार हाथों को सेनिटाइज़ करने व जितना हो सके उतना धोने, बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह निरंतर डॉक्टर द्वारा दी जा रही है। इस गंभीर बीमारी के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में बाजारों में हैंड सैनिटाइजर और मास्क की कमी भी महसूस की जा रही है। यदि आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो घर बैठे ही हैंड सैनिटाइजर तैयार कर सकते हैं। इस तरह बनाएं हैंड सेनेटाइजर-

रबिंग एल्कोहल का इस्तेमाल करें

रबिंग एल्कोहल वो एल्कोहल है जिसका इस्तेमाल स्किन पर इंजेक्शन लगाने से पहले किया जाता है। यह स्किन को साफ रखने के साथ-साथ कीटाणुओं को मारने में भी अहम भूमिका निभाती है।

ऑइल व नींबू का रस मिलाएं :

हैंड सेनेटाइजर बनाने के लिए लैवेंडर ऑयल और नीबू का रस मिक्स कर लें। लेमन के रस में ऐसा ऑइल मिलाएं जो एल्कोहल की सुगंध को कम करता हो। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें।

एलोवेरा जैल है फायदेमंद :

एलोवेरा जैल एक सेनेटाइजर की तरह काम करता है। यह त्वचा से एल्कोहल को तुरंत उड़ जाने से बचाता है। ऐसे में स्किन पर कीटाणुओं का खात्मा हो जाता है।

यह भी पढ़ें :  नवरात्र व्रत स्पेशलः बनाइए नवरात्रि व्रत के लिए टेस्टी, झटपट उत्तपम डिश

फलों का सेवन करने से पहले जान लें, उनके सेवन का सही तरीका



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WKXbaZ

No comments:

Post a Comment