Tuesday, March 24, 2020

दिल्ली पुलिस ने खाली कराया शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल, कोरोना के चलते की कार्यवाही

लंबे समय से दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन पर पुलिस ने मंगलवार सुबह कार्यवाही की है। पुलिस ने पूरी तरह से प्रदर्शन स्थल को खाली करवा दिया और वहां लगे टैंट को भी उखाड़ कर फेंक दिया है। पुलिस ने इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के इस कार्यवाही के बाद प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्होंने रात को ही कर्फ्यू की आशंका के चलते प्रदर्शन स्थल खाली कर दिया था।

साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की थी कि वह कोरोना के प्रभाव को से बचने के लिए प्रदर्शन स्थल खाली कर दे। लेकिन वह नहीं माने जिसके बाद आखिरकार पुलिस को सख्त रवैया अपनाना पड़ा और मंगलवार सुबह कार्यवाही कर प्रदर्शन स्थल को खाली करवा दिया। बता दे प्रदर्शन स्थल पर पुलिस की 10 टीमें लगाई गई है। जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस तैनात रही ताकि किसी टकराव की स्तिथि न बने।

आपकी जानकारी के लिए बता दे दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करीब 100 दिनों से चल रहा था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया जिसके बाद सुनवाई हुई और कोर्ट ने दो वार्ताकारों को नियुक्त किया। लेकिन वह भी प्रदर्शनकारियों को समझाने में असफल रहे।

यह भी पढ़े: CM गहलोत ने कहा, लॉकडाउन का पालन करे प्रदेश की जनता नहीं तो करनी पड़ेगी सख्ती
यह भी पढ़े: लॉकडाउन को गंभीरता से लें तथा इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें: योगी आदित्यनाथ



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/399JrJr

No comments:

Post a Comment