Tuesday, March 24, 2020

CM गहलोत ने कहा, लॉकडाउन का पालन करे प्रदेश की जनता नहीं तो करनी पड़ेगी सख्ती

चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस का प्रकोप अब भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के हर राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जिसके बाद लगभग पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। इस स्तिथि से राजस्थान भी अछूता नहीं रहा है और यहां अब तक 33 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हो चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से 31 मार्च तक घोषित लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।

गहलोत ने प्रदेश की जनता से कहा है कि वह 31 मार्च तक घोषित लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। वह ऐसा करते है तो सभी की सुरक्षा होगी और कोरोना संक्रमित की संख्या पर लगाम लगाई जा सकती है। सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता स्वप्रेरित कफ्र्यू जैसा व्यव्हार करें और कोरोना से लड़ने में सरकार की मदद करें। यदि जनता ऐसा नहीं करेगी तो सरकार को मजबूरन सख्त रवैया अपनाना पडेगा और बुधवार से कर्फ्यू लगाना पडेगा।

मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक हुई जिसमें सीएम गहलोत ने कोरोना से लड़ने हेतु कई महत्वपूर्ण फैसले किये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सेवाओं को छोडकर सभी तरह के निजी वाहनों के आवागमन पर सख्ती की जाये। गहलोत ने कहा कि यदि जनता खुद से इस लॉकडाउन का पालन नहीं करती है तो उन्हें देश के अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी कर्फ्यू लगाना होगा और सख्ती करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़े: लॉकडाउन को गंभीरता से लें तथा इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें: योगी आदित्यनाथ
यह भी पढ़े: लॉकडाउन: जानिए क्या-क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QI3TL4

No comments:

Post a Comment