
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच में ‘सेंटर्स ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन’ ने दाढ़ी रखने वाले लोगों में इस वायरस का ज्यादा खतरा होने की बात कही है। आइए जाने ऐसा क्यों?
सीडीसी का मानना है कि कोरोनावायरस से बचने के लिए हाइजीन सबसे जरूरी है। बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना चाहिए और किसी भी चीज को छूने के बाद हाथ धोना चाहिए। आजकल लोगों में दाढ़ी रखना स्टाइलक्रेज़ बन गया है। यह दाढ़ी या बीयर्ड लुक आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। बताया जा रहा है कि मुंह को कवर करने वाला फेस मास्क दाढ़ी की वजह से चेहरे पर फिट नहीं आता और उससे इंसान कोरोना के संपर्क में आ सकता है।
सीडीसी ने इसे लेकर एक तस्वीर जारी की है जिसमें बताया गया है कि बीयर्ड स्टाइल किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है। क्लीन शेव में ही मास्क अच्छे से फिट हो पाता है।
कुछ लोगों की आदत होती है अपने मुंह से नाखून काटने की ये आदत खतरनाक हो सकती है। कुछ लोगों की आदत होती है बार-बार अपने नाक, चेहरे और आंखों को छूने की। इससे हमारे हाथ के संपर्क में आने वायरस, बैक्टीरिया, मैल, कचरा आसानी से अंदर चला जाता है। यह बेहद खतरनाक हो सकता है।
कोरोना वायरस को लेकर हुई लॉक डाउनलोड में ख्याल रखे। हाईजीन का पूरी तरह से पालन करें। साफ सफाई का ध्यान रखें। बार-बार हाथों को साबुन से धोना ना भूले।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QLsgYo
No comments:
Post a Comment