
कोरोना वायरस के मामले पूरी दुनिया में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके संक्रमण से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इससे बचने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
अमेरिका में कोरोना वायरस के इलाज के लिए तैयार की गई वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ वायरस से वैक्सीन के लिए किए गए ट्रायल को आर्थिक मदद कर रहा है, जो सिएटल में कैसर परमानेंटी वाशिंगटन हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट में हो रहा है।
बताया जा रहा है कि किसी भी संभावित वैक्सीन को पूरी तरह से मान्य करने में एक साल से लेकर 18 महीने तक का समय लगेगा।
दुनिया भर के दर्जनों शोध समूह वैक्सीन बनाने की दौड़ में शामिल हो रहे हैं क्योंकि COVID-19 के मामले दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही जो भी फार्मा कंपनी इस वायरस के वैक्सीन को सबसे पहले विकसित कर लेगी, उसके पैसे कमाने की संभावना उतनी ही ज्यादा हो जाएगी। लिहाजा, फार्मा कंपनियां महत्वपूर्ण रूप से विभिन्न प्रकार के टीकों पर काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का ताबीज बेचने वाले अहमद सिद्दीकी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/38V1OBZ
No comments:
Post a Comment