
कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लॉकडाउन को गंभीरता से लें तथा इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें।
उन्होंने कहा है कि सभी से मेरी अपील है कि अपने घरों में रहें। अनावश्यक रूप से बाहर व सार्वजनिक स्थलों पर न निकलें । प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग आपकी सेवा के लिये पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।
सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि घर के अंदर रहें, अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं।अनावश्यक रूप से बाहर व सार्वजनिक स्थलों पर न निकलें। प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग आपकी सेवा के लिये पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है ।
सभी से अनुरोध है कि निर्देशों, नियमों और कानूनों का पालन करें और इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें। सतर्क रहें, जागरूक रहें।
यह भी पढ़ें:
लॉकडाउन: जानिए क्या-क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद
अगर इन 10 महत्त्वपूर्ण बातों का रखेंगे ध्यान, तो बच जाएंगे कोरोना वायरस से
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/33G2JFk
No comments:
Post a Comment