Monday, March 23, 2020

चेहरे पर दाग लगा सकती हैं ये चीजें, लगाने से बचें

हर किसी के लिए अपना चेहरा बेहद प्रिय होता है। फेस को खूबसूरत दिखाने के लिए लड़कियां भला क्या कुछ नहीं करती। नए से नए फेस पैक्स का इस्तेमाल करना और कई घरेलू नुस्खों को अपनाना कोई महिला नहीं छोड़ती। लेकिन, कई बार बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स को चेहरे पर लगाने से नेचुरल ग्लो नहीं मिल पाता और ना ही वो प्रोडक्ट्स चेहरे के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। ऐसे में कई बार साइड इफेक्ट का भी सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए सभी चीज़ों के बारे में जानकारी पहले से ही रखना बेहद जरूरी होता है। ड्राई स्किन पर नीबू का रस लगाने से चेहरे पर जलन और पिंपल्स की समस्या हो सकती है। यदि आपकी भी स्किन बेहद सेंसिटिव है तो इन चीज़ो का बिलकुल इस्तेमाल ना करें –

टूथपेस्ट ना लगाएं

कहा जाता है कि टूथपेस्ट स्किन पर होने वाले पिंपल्स को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। मगर, टूथपेस्ट लगाने से मेलानिन का उत्पादन बढ़ जाता है। ऐसे में चेहरे पर डार्क स्पॉट्स का खतरा बढ़ जाता हैं। इसे लगाना छोड़ दें।

नींबू से हो सकती है जलन

नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो स्किन के लिए नुकसानदायक साबित होता है। स्किन पर सीधे इसे लगाने से जलन महसूस हो सकती है। ऐसे में नीबू को डायरेक्ट लगाने से बचें।

एक्सपायर सनस्क्रीन लगाने से बचें

पुरानी व एक्सपायर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से बचें। खराब सनस्क्रीन लगा कर धूप में निकलने से चेहरे पर रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में एक्सपायर सनस्क्रीन लगाने से बचें।

तेज़ गर्म पानी से चेहरा न धोएं

चेहरे पर गर्म पानी से फेशियल करने से नमी हट जाती है। ऐसे में स्किन ड्राई होने लगती है। ध्यान रखें कि जब भी आप चेहरे को धोएं धोते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से चेहरे का पीएच लेवल का संतुलित रहेगा।

यह भी पढ़ें : अगर इन 10 महत्त्वपूर्ण बातों का रखेंगे ध्यान, तो बच जाएंगे कोरोना वायरस से

काजल लगाने की है शौक़ीन? इस तरह करें अप्लाई



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/39dD207

No comments:

Post a Comment