Sunday, March 29, 2020

जाने क्यों हंता वायरस नहीं हो सकता, कोरोनावायरस जितना खतरनाक

पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट से गुजर रहा है। तभी चीन में एक नए वायरस हंता वायरस की खबर मिली है। इस वायरस से अब तक एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। इसके बाद लोगों में एक नए डर का माहौल पैदा हो गया है कि कहीं यह वायरस कोरोना की तरह जानलेवा तो नहीं।

हालांकि जांच विशेषज्ञों का कहना है कि हंता वायरस के फैलने का खतरा बहुत कम है। अगर यह किसी एक व्यक्ति को हो उसके बाद यह दूसरे व्यक्ति तक नही फैलता। इससे डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह एक इंसान से दूसरे इंसान तक नहीं फैलता है। इसलिए इस वायरस की महामारी की तरह बढ़ने की संभावना बहुत कम है।

हंता वायरस के फैलने की मुख्य वजह चूहे के लार, मल को छूने से होता है। जब कोई व्यक्ति चूहे के संपर्क में आता है उसके बाद वह अपने नाक, कान को हाथ लगाता है तो हंता वायरस होने का खतरा होता है। इस वायरस से पीड़ित व्यक्ति को बुखार, बदन दर्द, सर दर्द, मांसपेशियों में दर्द की समस्या होती है। ये वायरस 2 स्टेज में फैलता है पहले स्टेज व्यक्ति को तेज बुखार होता और उसके अंगों पर विपरीत प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है। दूसरे स्टेज में आते हीं ये सीधे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है।

हमारे भारत के लिए यह वायरस खतरनाक है या नहीं, इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है इस वायरस का मुख्य केंद्र अभी चीन है। इस वायरस के भारत में आने की संभावना बिल्कुल कम है, क्योंकि ये एक इंसान से दूसरे इंसान में नहीं फैलता। इस वायरस की महामारी के रूप में बड़ने की संभावना बिल्कुल कम है। ऐसे में डरने चिंता करने की बात नहीं है।

चाईना के साथ-साथ इस वायरस का संक्रमण अमेरिका, यूरोप और कनाडा में भी पाया गया है। जहां कोरोनावायरस के लक्ष्ण को पनपने में 15 दिन लग जाते हैं। वहीं यह वायरस 2 से 3 दिन में अपने लक्षण दिखाना शुरू कर देता है। हंता वायरस से सुरक्षित रहने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। किसी भी मरे हुए जिव यि मरे हुए चूहे को ना छूए। गंदगी से दूर रहें। चूहे के संपर्क में आने से बचे, घर में चूहे को ना पनपने दें।

यह भी पढ़े: आइए जाने क्या गर्मी बढ़ने से सच में कम हो जाएंगे कोरोना के मरीज?

 



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UoFzjQ

No comments:

Post a Comment