Friday, March 27, 2020

आइए जाने हर रोज दो अंडा खाने के फायदे

यह तो सभी जानते हैं कि अंडा प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स है। लेकिन यह सिर्फ प्रोटीन का स्रोत ही नहीं बल्कि एक सुपरफूड भी कहा जाता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। इसलिए हमें हर दिन दो अंडा नियमित रूप से खाना चाहिए। यह हमें कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। अंडा खाने का सबसे उपयुक्त समय नाश्ते का समय होता है। अगर सुबह खा लिया जाए तो यह हमारे लिए लाभप्रद होता है।

ये हमारे शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देता। जिनके शरीर में आयरन की कमी उन्हें नियमित रूप से दो अंडे खाना चाहिए क्योंकि अंडे के पीले भाग में भरपूर मात्रा में आयरन विटामिन पाए जाता हैं।
अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो याददाश्त तेज करने में मदद करते हैं।
अगर आप भी हाई बीपी या कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। तो हर दिन दो अंडा खाने से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
हमारी आंखों के लिए भी अंडा बहुत अधिक लाभदायक होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेटिना को स्वस्थ बनाए रखते है और हमारी आंखों की रोशनी को तेज करते हैं।
अंडे में कोंलीन नामक एक तत्व पाया जाता है। जो एक न्यूट्रिएंट्स है। जो दिमाग तो सिग्नल देता है इससे हमें कभी भी मस्तिष्क से संबंधित परेशानियां नहीं होती है।
अगर आप बहुत दुबले-पतले और कमजोर हैं तो यह जान लेकर अंडा खाने से वजन पर भी फर्क पड़ता है। अंडा खाने से भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/33NHXnc

No comments:

Post a Comment