
प्याज का उपयोग खास करके सब्जी और सलाद में होता है। माना जाता है कि प्याज के बिना सब्जी का स्वाद अधूरा रहता है। आजकल प्याज की बढ़ती घटती कीमत भी लोगों के टेंशन का कारण बनी हुई है। लेकिन यह जान ले कि प्याज का नियमित रूप से सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। प्याज में बहुत से गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।
प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम, आयरन, सोडियम और डाइटरी फाइबर पाया जाता है। यह फोलिक एसिड का शानदार सोर्स है। जो कि फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और यह रोगों से लड़ने की क्षमता भी शरीर में बढ़ाता है। अगर इससे कच्चा खाया जाए तो यह बहुत अधिक लाभदायक होता है।
प्याज हमारी आंतों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। प्याज हमारे आमाशय में डाइजेस्टिव जूस का उत्सर्जन करने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए तो प्याज बहुत गुणकारी है। प्याज के सेवन से इंसुलिन की मात्रा बढ़ने लगी और शुगर लेवल नियंत्रित होता है।
अगर आप भी जोड़ों का दर्द या हड्डियों के दर्द से परेशान है, या आर्थराइटिस के मरीज है। तो प्याज खाना आपके लिए लाभदायक होगा।
प्याज में ग्लूटोथीन नामका प्रोटीन पाया जाता है। जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह मोतियाबिंद की जोखिम को कम करता है आंखों से जुड़ी संक्रमण को दूर कर आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: आइए जाने हर रोज दो अंडा खाने के फायदे
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/39m7x3X
No comments:
Post a Comment