
फलों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हमारी सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं। सेलिब्रिटी से लेकर हर फिटनेस एक्सपर्ट हमें खाने में अधिक से अधिक मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देता है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखने के लिए फल से अच्छा विकल्प कुछ नहीं हो सकता। हर फल के अपने कुछ फायदे और नुकसान होते हैं। लेकिन हमें फलों को खाने से पहले उनके खाने का सही तरीका समझना चाहिए। ताकि वह हमें नुकसान न पहुंचा कर पूरा-पूरा फायदा दे सके।
वैसे तो लोग फल खाने का कोई भी समय निश्चित नहीं करते। लेकिन सुबह का समय फल खाने के लिए सबसे बेहतर होता है। खट्टे फलों को छोड़कर किसी भी फल को सुबह खाया जा सकता है। सुबह सेब खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि यह हमारी आंतों को तंदुरुस्त रखता है।
इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि पके फल और सब्जियों को एक साथ ना खाएं। इसके साथ ही खूब सारे सब्जियों और फलो को एक साथ खाना भी नुकसानदायक हो सकता है।
खाना खाने के बाद भी बहुत अधिक मात्रा में फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आपके भोजन को पचाने की क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए खाना खाने से पहले या खाना खाने के साथ में जितनी हो सके फल खाये।
दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि फलों में पाए जाने वाले एसिडिक तत्व दूध के साथ मिलकर हानिकारक तत्व में बदलते हैं।
यह भी पढ़े: ये है ग्रीन टी पीने का सही समय, सेहत को होगा दोगुना फायदा
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2JiShKq
No comments:
Post a Comment