Friday, March 27, 2020

भारत सरकार का फैसला, दूरदर्शन पर कल से प्रसारित होगी रामानंद सागर कृत ‘रामायण’

कोरोना वायरस की वजह से पूरा भारत 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में लोगों को घरों के अंदर रहना काफी परेशानी भरा हो गया है। जिसे देखते हुए सरकार ने लोगों की बोरियत को कम करने की ठानी है। इसलिए सरकार ने निश्चय किया है कि शनिवार 28 मार्च से नेशनल चैनल दूरदर्शन पर रामानंद सागर की ‘रामायण’ का प्रसारण किया जाएगा। बता दे रामायण अस्सी के दशक का लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रहा है जिसे लोग फिर देख सकेंगे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।’ यही नहीं सरकार कोशिस कर रही है कि बी आर चोपड़ा के मशहूर सीरियल ‘महाभारत’ को भी फिर से लोगों के लिए प्रसारित किया जाए।

आपकी जानकारी के लिए बता दे साल 1987 में पहली बार रामानंद सागर कृत ‘रामायण’ और साल 1988 में बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का प्रसारण पहली बार दूरदर्शन पर किया गया था। उस समय के यह दोनों धारावाहिक काफी लोकप्रिय हुए थे। अब एक बार फिर नई पीढ़ी को इन पौराणिक कथाओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई पीढ़ी के लोग बिना ग्राफिक्स और मोशन इफेक्ट्स वाली रामायण को कितना पसंद करते है।

यह भी पढ़े: राजनाथ सिंह ने की कोविड ​​-19 से निपटने के लिए रक्षा मंत्रालय की कार्य योजना की समीक्षा
यह भी पढ़े: कोविड-19: डॉक्टरों तथा चिकित्सा सामग्री को लेह पहुंचा रहे हैं वायु सेना के जहाज



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2R4ogTd

No comments:

Post a Comment