Friday, March 27, 2020

कोरोना वायरस को लेकर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, इस तरह निकाली भड़ास

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने कोरोना वायरस को लेकर एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट के माध्यम से उन्होने अपनी भड़ास निकाली है। इमरान ने कहा है कि ‘यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हजारों मील दूर कुछ लोग चमगादड़ को खाकर अजीब अनुभव करना चाहते थे।’ बता दे कोरोना वायरस के प्रभाव से दुनिया के आधे से भी ज्यादा देश परेशान हो रहे है। लगभग पूरी दुनिया अनिश्चितकालीन लॉकडाउन का सामना कर रही है जो काफी मुश्किल है।

बता दे भारत में अभी तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 700 से भी अधिक हो गई है। देश के अलग-अलग राज्यों से लगातार कोरोना संक्रमित होने के मामले समाने आ रहे है। जिन्होंने आमजन के साथ-साथ सरकार की परेशानी को बढ़ा रखा है। कोरोना के चलते अब तक दुनियाभर में कई मौतें हो चुकी है।

बात करें अभिनेता इमरान के वर्कफ्रंट की तो वह अंतिम बार फिल्म ‘द बॉडी’ में दिखाई दिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही थी। इसके बावजूद वह जल्द ही एक नई फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ दिग्गज अमिताभ बच्चन भी लीड भूमिका में होंगे।

यह भी पढ़े: भारत सरकार का फैसला, दूरदर्शन पर कल से प्रसारित होगी रामानंद सागर कृत ‘रामायण’
यह भी पढ़े: राजनाथ सिंह ने की कोविड ​​-19 से निपटने के लिए रक्षा मंत्रालय की कार्य योजना की समीक्षा



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ukbsdk

No comments:

Post a Comment