Wednesday, March 25, 2020

ब्रिटेन का शाही परिवार कोरोना की चपेट में: प्रिंस चार्ल्स पाए गए पॉजिटिव

Prince charles corona positive

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि अभी उनका स्वास्थ्य ठीक है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी कमीला और डचेस ऑफ कार्नवाल का टेस्ट नेगेटिव आया है। प्रिंस चार्ल्स अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही खुद को आइसोलेशन में रखे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स की मुलाकात मोनैको के प्रिंस अल्बर्ट से हुई थी। बाद में मोनैको के प्रिंस अल्बर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ब्रिटेन जैसे संपन्न देश में अब तक कोरोनावायरस से 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 8000 लोगों में इसका संक्रमण फैला हुआ है।

ब्रिटेन की शाही क्लेरेंस हाउस के प्रवक्ताओं ने चार्ल्स की बीमारी के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि चार्ल्स में बीमारी के थोड़े लक्षण दिखाई दिए थे। लेकिन अभी उनका स्वास्थ्य ठीक है। वह कई दिनों से घर पर ही काम कर रहे हैं। इससे पहले भी बकिंघम पैलेस के एक स्टाफ का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस समय पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने लंदन वाले घर पर थी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महारानी एलिजाबेथ का स्वास्थ्य बिल्कुल सही है। उन्हें कोई तकलीफ नहीं है। प्रिंस चार्ल्स की रिपोर्ट आने के बाद महारानी को सावधानी के तौर पर विंडसर कैलेस ले जाया गया है। वहां उन्हें अनिश्चितकाल तक रहना होगा। उनके सभी आगे के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए सामाजिक मेलजोल को कम करने की दिशा में कड़े कदम उठाएं है।

यह भी पढ़ें:

कोरोना वायरस की अनदेखी करने वालों पर नाराज हुई लता मंगेशकर, ट्वीट कर निकाला गुस्सा



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QM88W3

No comments:

Post a Comment