Thursday, March 26, 2020

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारतीय सेना है हर चुनौती के लिए तैयारः जनरल बिपिन रावत

General bipin Ravat

महामारी कोरोना वायरस का कहर भारत में बढ़ता जा रहा है। अभी तक 600 से अधिक के सामने आ चुके हैं। जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इन सभी के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि देश एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है। जहां पूरे भारत वासियों को मिलकर काम करना होगा। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में देश की मदद करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं। सेना सिर्फ देश की बाहरी सुरक्षा नहीं करता बल्कि आंतरिक सुरक्षा में भी शामिल होना हमारी जिम्मेदारी है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

जनरल रावत ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ लड़ाई हर भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी है। कोविड-19 को देश से दूर करने के लिए सभी सरकारी एजेंसी और भारत सरकार समय-समय पर जनता को निर्देश दे रही है। अगर इनका पालन सही ढंग से किया गया तो इस वायरस से लड़ने में हम कामयाब हो जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि भारत सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का सही ढंग से पालन किया जाए।

बुधवार को कोरोना वायरस से 3 मौत की खबर सामने आ चुकी है। पूरे देश में लॉक डाउन होने के बावजूद भी कोरोना वायरस संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 600 के पार हो चुका है। इस वायरस ने भारत में 12 लोगों की जान ली है।

यह भी पढ़े:   लोगों को खाने खिलाएं और जानवरों का भी ख्याल रखें: पीएम मोदी



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3bv0PKy

No comments:

Post a Comment