Thursday, March 26, 2020

#Indialockdown: भारतीय दूरसंचार संगठन ने लोगों से इंटरनेट का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करने की अपील की

पूरे भारत में लॉक डाउन के बाद दूरसंचार कंपनी के संगठन ‘सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ ने बुधवार को कहा कि लोग जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल करें। ताकि दूरसंचार नेटवर्क के बुनियादी ढांचे पर अधिक दबाव ना पड़े और इंटरनेट से जुड़ी सेवाएं सुचारू रूप से चल सके। लॉक डाउन के बाद से लोग ज्यादा समय इंटरनेट पर बिताने लगे हैं, वर्क फ्रॉम होम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे डाटा खपत 30 फ़ीसदी तक बढ़ गई है।

इसे ध्यान में रखते हुए सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने लोगो से इंटरनेट का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल सही ढंग से किया जाए ताकि ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य, इंटरनेट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं सुचारू रूप से चल सके।

उन्होंने लोगों से अपील की कि इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए वह ऑफ पीक आवर यानी कि सुबह और देर शाम का समय चुन सकते हैं। उन्होंने हाल में ही सरकार को पत्र लिखकर फेसबुक, नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो जैसी कंपनी से नेटवर्क पर बोझ कम करने के लिए अपील भी किया।

एचडी और अल्ट्रा एचडी क्वालिटी की वीडियो पर लगी रोकः इसी दिशा में दूरसंचार नेटवर्क पर बन रहे दबाव को कम करने के लिए गूगल, फेसबुक, टिकटाक, नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, जी, सोनी जैसी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों ने इस अवधी पर एचडी और अल्ट्रा एचडी जैसे प्रसारण पर रोक लगा दी है। यह 14 अप्रैल तक जारी रहेंगे।

नेटफ्लिक्स का ट्रैफिक 25 फीसद कम होगाः

नेटफ्लिक्स ने के उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस से बढ़ते हुए विश्वव्यापी संकट को देखकर हमने अपनी सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखते हुए, नेटफ्लिक्स पर ट्रैफिक को 25 फीसद कम करने का तरीका विकसित किया है। अगले 30 दिन तक इस उपाय को लागू किया जाएगा। वहीं फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि दूरसंचार नेटवर्क जाम से बचाने के लिए हम भारत में फेसबुक, इंस्टाग्राम पर वीडियो की बिटरेट को अस्थाई तौर पर कम करने का प्रयास करेंगे।

बिटरेट क्या होता हैः

किसी भी वीडियो का बिटरेट ही उस वीडियो की गुणवत्ता तय करता है। उससे पता चलता है कि कितना डाटा इस पर खर्च किया जा रहा है। किसी भी वीडियो को भी बिटरेट ज्यादा होने का मतलब है उसकी गुणवत्ता अच्छी और उतना ही उसमें डाटा का इस्तेमाल होना।

यह भी पढ़े: यूट्यूब: पूरी दुनिया में वीडियो क्वालिटी कम करने जा रहा है



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3awbIf3

No comments:

Post a Comment