Sunday, March 29, 2020

कोरोना वायरस से जूझते हुए लोगों का मान रखने के लिए गूगल इस साल नहीं करेगा अप्रैल फूल प्रैंक

कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए गूगल इस साल ऐनुअल अप्रैल फूल प्रैंक में भाग नहीं लेगा। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रहा है ऐसे में कंपनी ने यह बड़ा फैसला लिया है। हालांकि गूगल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बिजनेस इंसाइडर के जरिये ये बात तय है।. गूगल ने बिजनेस इंसाइडर के साथ हुए मेल पर बातचीत में बताया कि इस साल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखकर, लोगों का सम्मान करते हुए अप्रैल फूल प्रैंक जारी नहीं रखा जाएगा।

इसका मतलब यह नहीं है कि इसे आगे हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस साल के बाद अगले साल यह ट्रेडिशन हमेशा के लिए वैसे ही जारी रहेगा। ऐसे में गूगल का भी मानना है कि 2020 के बाद 2021 में विश्व कोरोना के खतरे से पूरी तरह से आजाद होगा।

गूगल ने यह भी कहा कि ना केवल हम अप्रैल फूल प्रैंक नहीं करेंगे। बल्कि हमने अपनी टीम से इंटरनेशनल इंटरनल और एक्सटर्नल किसी भी तरह के जोक को प्लान नहीं करने की रिक्वेस्ट की है। हर साल गूगल का सालाना अप्रैल फूल प्रैंक अजीब फीचर वाला एक नया प्रोडक्ट होता है। पिछले साल गूगल कंपनी ने Tulip  पेश किया था। यह एक टूलीप की तरह बना प्रैंक एप था जो आसानी से समझ सकता था कि टयूलिप्स क्या कह रहे हैं।

गूगल के इस फैसले से उम्मीद की जा रही है कि इस फैसले को देखकर बाकी कंपनियां इसे फॉलो करेंगी। और कोई भी इस साल अप्रैल फूल प्रैंक नहीं करेगा। साथ ही गूगल कंपनी कोरोना महामारी से जूझ रही बिजनेस हेल्थ एजेंसी को आठ सौ मिलियन डॉलर डोनेट भी करेगी।

यह भी पढ़े  WHO लेकर आ रहा है कोविड-19, कोरोनावायरस के लिए नया टिप्स ऐप



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WSqh8G

No comments:

Post a Comment