
गूगल के प्रोडक्ट एंड इन डिजाइन डायरेक्टर सनाज अहारी ने ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इस कठीन समय में गूगल लोगों को सपोर्ट करने के लिए आगे आ रहा है। और वीडियो कॉलिंग की सुविधा 8 बढ़ाकर 12 किया जा रहा है।जो कि आज से ही शुरू हो जाएगी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इसे कंपनी ने सभी लोगों के लिए एक साथ जारी किया है। इसके लिए आपको कोई मैनुअल अपडेट करने की भी जरूरत नहीं होगी। आसानी से अपने गूगल के डुओ एप पर जाइए और 12 लोगों के साथ मिलकर वीडियो कॉलिंग कीजिये। इस बेहतरीन फीचर का इस्तेमाल वर्क फ्रॉम होम करते समय किया जा सकता है।
आप अपना DUO App ओपन करके अपना नया ग्रुप जोड़ना शुरू कर सकते हैं। आप अपने साथ 11 अन्य लोगों को ऐड कर सकते हैं। इस तरह से 12 लोग हुए आप 12 लोग मिलकर वीडियो कॉलिंग पर बात कर सकते हैं। यह फीचर दुनिया भर के सभी लोगों के लिए एक साथ उपलब्ध करवाया गया है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WOlVPR
No comments:
Post a Comment