
सैफ अली खान को पहचान विरासत में मिली है। उनके पिता एक बेहतरीन क्रिकेटर थे वही उनकी मां बेहतरीन अदाकारा थी। खुद सैफ अली खान ने बॉलीवुड में अपनी गहरी पहचान बनाई है। यह तो सभी जानते हैं कि सैफ अली खान पटौदी खानदान से आते हैं जिनके देश भर में कई महल मौजूद है।
सैफ भले ही आज मुंबई में स्थित अपने फ्लैट में रहते हैं। लेकिन हमका पटौदी पैलेस गुरुग्राम में स्थित है जिसे विश्व के बेहतरीन महलों में गिना जाता है। सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर हर साल सर्दियों का कुछ दिन इस महल में जरूर बिताते हैं। इस महल में सभी सुविधाएं बेहतरीन है।
यह पैलेस 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ है और इसकी खूबसूरती इसे सबसे लाजवाब बनाती है। इसे इब्राहिम की कोठी के नाम से भी जाना जाता है। इस पैलेस में 150 कमरे हैं। इस पैलेस की कीमत की अगर बात की जाए तो इसकी कीमत 800 करोड़ रूपये है। सैफ ने इस धरोहर को पुनर्जीवित किया। इस पैलेस के इंटीरियर डिजाइन की जिम्मेदारी दर्शनी शाह इंटीरियर डिज़ाइनर को दी गई है। उन्होने इसकी रूपरेखा ही बदल दी।
इस पैलेस को 1900 ईसवी में दिल्ली के कॉलोनियल मेंशन स्टाइल में डिजाइन किया गया था। आज यह फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह बन गई है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। जिसमें मंगल पांडे, वीर जारा, गांधी माय फादर और मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्में शामिल हैं। सन 2005 से लेकर 2014 तक इसी पटौदी पैलेस होटल के नाम से जाना जाता था। बाद में जब यह संपत्ति सैफ अली खान के पास आई तो उन्होंने इसे हालीडे पैलेस में बदल दिया|
यह भी पढ़े: कोरोना की वजह से बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्किल, लॉकडाउन के बाद बनेगी क्लैश की स्तिथि
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UGi5FD
No comments:
Post a Comment