Thursday, April 23, 2020

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगाई रोक, कोरोना संकट की वजह से लिया गया फैसला

केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के बीच अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से देय महंगाई भत्ते और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त का भुगतान नहीं करने का फैसला किया है। सरकार ने आदेश जारी कर यह जानकारी दी है। हालांकि मौजूदा दरों पर महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का भुगतान किया जाता रहेगा। केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों और वेतनभोगियों पर यह आदेश लागू होगा।

सरकार ने आदेश में कहा ‘जैसे ही सरकार द्वारा 1 जुलाई 2021 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की भावी किस्तों को जारी करने का निर्णय लिया जाएगा। 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2020 से प्रभावी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों को भावी प्रभाव से बहाल कर दिया जाएगा।

साथ ही एक जुलाई 2021 से प्रभावी संचयी संशोधित दरों में सम्मिलित कर दिया जाएगा। 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक की अवधि का कोई बकाया नहीं दिया जाएगा।’ बता दे कोरोना संकट के बीच देश की आर्थिक गतिविधयों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़े: कई मीडियाकर्मियों के कोविड-19 की चपेट में आने के बाद एडवाइजरी जारी
यह भी पढ़े: राजस्थान सरकार ने अगले दो महीने में दो हजार नए चिकित्सकों की भर्ती करने का किया एलान



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3avvlmn

No comments:

Post a Comment