
कोरोना के कारण लॉक डाउन से भारतीय बाजार में भारी गिरावट आई है। इसे देखते हुए देश के छोटे दुकानदार एक नया ई-कॉमर्स पोर्टल लांच करने वाले हैं। ‘ई-लाला’ के नाम से इस पोर्टल को लांच किया जाएगा। यह नया फैसला इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि अब रिलायंस जियो और फेसबुक के बीच डील का लक्ष्य भी देश के करोड़ों छोटे-छोटे दुकानदारों को आपस में जोड़ना है।
‘ई-लाला’ के नाम से नया पोर्टल लांच करने से देश में पहले से ही मौजूद फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी विदेशी ऑनलाइन शॉपिंग साइट कंपनियों को बहुत बड़ी चुनौती मिलेगी। यह बड़ी कंपनियां पहले ही ग्रॉसरी और अन्य सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी करते हैं। बुधवार को देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो और फेसबुक के बीच एक डील हुई। जिसके तहत फेसबुक ने जियो में अपनी 10% हिस्सेदारी का ऐलान किया। इस दौरान दोनों कंपनियों का लक्ष्य है कि देश के छोटे-छोटे दुकानदारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाए और व्हाट्सएप के माध्यम से दुकानदारी को बढ़ावा दिया जाए।
इस संदर्भ में खुदरा दुकानदारों की संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के पदाधिकारी ने खुलकर दावा किया कि यह प्लेटफार्म 1 से 2 दिन के अंदर ही लांच कर दिया जाएगा। इसमें सात करोड़ दुकानदार और 40000 ट्रेड एसोसिएशन जुड़ेंगे। इससे लॉक डाउन के रहते ही जल्द से जल्द लांच किया जा रहा है। ताकि लॉक डाउन के बीच भी लोगों के घर तक जरूरी सामान पहुंचाया जा सके।
यह भी बताया गया कि यह नया डिजिटल पोर्टल व्यापारियों के लिए पूर्ण रूप से फ्री होगा। ग्राहक भी इसकी सेवाएं ले सकेंगे सिर्फ सामान की डिलीवरी का चार्ज उन्हें देना होगा। बताया गया कि ई लाला प्लेटफार्म का टेक्निकल पार्टनर ग्लोबल्लिंकर है।
यह भी पढ़े : लॉकडाउन: उद्योग एवं उद्यमों के संबंध में जारी किये गए नये दिशा निर्देश
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/34Wap6S
No comments:
Post a Comment