
आज देश एक बड़ी महामारी से एक जुट होकर लड़ रहा है। वहीं विपक्ष भी केन्द्र सरकार पर हमलावर बनी हुई है।
विदित हो कि कल कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ऑनलाइन कैम्पेन स्पीक ऑफ इंडिया के दौरान राहुल गाँधी ने एक विडियो संदेश जारी किया।
राहुल गाँधी ने अपने इस संदेश में कहा कि – देश में एक महामारी तुफान मचा रही है,गरीब जनता को चोट लगी है,मजदूर भुखे प्यासे पैदल चलने को मजबूर है,उद्योग धंधे चौपट हो गये हैं, छोटे कारोबार की रीढ की हड्डी टूट गई है, ऐसी परिस्थिति में हिन्दुस्तान के लोगो को कर्ज की नहीं ,आर्थिक मदद की जरूरत है।
राहुल गाँधी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी उनके सामने कुछ माँग रखना चाहती है जो इस प्रकार है:-
👉 6 महीने तक प्रत्येक परिवार को 7500/- रूपये मासिक भत्ते दिए जाए।
👉 मनरेगा को सौ दिन के बजाए दो सौ दिन का तक किया जाए।
👉 छोटे कारोबारी के लिए एक पैकेज का एलान किया जाए।
👉 घर लौटते मजदूरों को सुविधा दिया जाए।
राहुल गाँधी के अलावा प्रियंका गांधी ने भी ट्विटर पर इस पर विडियो के जरिए संदेश दिया है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TGYt4H
No comments:
Post a Comment