Friday, May 1, 2020

मजदूरों और छात्रों को घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया फैसला

अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का जिम्मा अब केंद्र सरकार ने उठाया है। केंद्र सरकार ने कोरोना लॉकडाउन की वजह से घर से बाहर फंसे इन मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निश्चय किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार मजदूरों के लिए राज्य सरकारें और रेल मंत्रालय ये आवाजाही सुनिश्चित करेंगे। रेलवे का कहना है कि जिस भी राज्य से मजदूर घर को रवाना होंगे, उनकी जांच भी उसी सरकार को करनी होगी।

रेल मंत्रालय के मुताबिक एसिंप्टोमेटिक को ही यात्रा की इजाजत दी जायेगी। वही राज्य सरकार द्वारा मजदूरों को समूह में स्टेशन तक सैनिटाइज की गई बसों में लाना होगा। वही दूसरी तरफ बिहार, पंजाब, तेलंगाना और केरल सरकार ने केंद्र से उनके लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है। इन राज्यों का कहना था कि लोगों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इन्हें बसों में लाना असंभव होगा। जिससे संक्रमण का खतरा होगा और सफर भी काफी लंबा होगा।

तेलंगाना से झारखंड के लिए पहली स्पेशल ट्रेन आज यानी शुक्रवार को चलाई गई है। जो आज सुबह 4:50 बजे तेलंगाना के लिंगरपल्ली से चलकर झारखंड के हटिया तक पहुचेंगी। वही दूसरी तरफ केरल के एर्नाकुलम से ओडिशा के लिए भी स्पेशल ट्रेन आज रवाना की जायेगी। समय की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़े: Covid-19: आने वाले दिनों में खतरनाक जोन के रूप में उभर सकता है बिहार
यह भी पढ़े: प्रवासियों के सुरक्षित आवागमन एवं क्वारंटाइन के लिए सीएम अशोक गहलोत ने दिए निर्देश



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VRYIeA

No comments:

Post a Comment