Monday, June 1, 2020

आंखों की खूबसूरती बरकरार रखने के आसान तरीके

आंखें हर व्यक्ति के शरीर का एक अहम हिस्सा होता है। जहां एक ओर लड़कियां इसकी खूबसूरती का ध्यान रखती हैं, वहीं दूसरी ओर, इसका स्वस्थ होना भी उतना ही जरूरी है। तो चलिए जानते हैं आंखों का कैसे रखें ध्यान-

  • प्रतिदिन सुबह उठते ही रोज़ सबसे पहले ठंडे पानी से आंखें धोनी चाहिए। इससे आपकी आंखों को आराम मिलता है।
  • वहीं आंखों की रोशनी तेज करने के लिए आप त्रिफला या नीम की पत्ती रात में पानी में भिगो दें। इस पानी को छानकर आंखें धोने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • अगर आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप काजल लगा रहे हैं तो बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त काजल के स्थान पर सरसों के तेल से बना काजल लगाएं।
  • वहीं अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दें। हरी ताजी सब्जियां, गाजर, चुकंदर व दूध से बने पदार्थ घी आदि के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • एक दिन मी कम से कम आठ या दस ग्लास पानी पीना चाहिए।
  • आंखों के नीचे डार्क सर्कल उनकी खूबसूरती छीन लेते हैं। इसलिए पर्याप्त नींद लें ताकि आपकी आंखों की खूबसूरती बरकरार रहे।


from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3gItX4n

No comments:

Post a Comment