
सुंदर और शाइनी बाल पाने की चाहत हर महिला या पुरुष की होती है| हर व्यक्ति चाहता है कि उसके बाल उसकी ब्यूटी को हाईलाइट करें| बालों की समस्या बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, प्रदूषण, प्रोटीन की कमी की वजह से अकसर लोगों में देखने को मिलती है जिसके कारण बाल ड्राई हो जाते हैं| बहुत से लोग अपने बालों को खूसबूरत लुक देने के लिए बाज़ार में मिलने वाले हेयर प्रोडक्ट्स का यूज़ करते है परन्तु फिर भी उन्हें फायदा नहीं मिल पाता| ऐसे में अगर आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाते है तो ये आपको शाइनी लुक में बहुत मदद करेंगे| आइये जानें यहां –
1. सॉफ्ट और शाइनी बाल पाने के लिए अंडा बहुत फायदेमंद होता है| इसको लगाने से बाल खूबसूरत बन जाते है| अंडे में भरपूर प्रोटीन, लैक्टिन, फैटी एसिडस पाए जाते है जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत लाभदायक होता है| अंडा और ऑलिव ऑयल एकसाथ मिक्स कर के लगाने से बालों को बहुत लाभ मिलता है|
2. ड्राई बालों से छुटकारा पाने के लिए नारियल पानी, कच्चा दूध और बेसन मिला लें| इस मिश्रण को वीक में करीब 2 बार बालों में अप्प्लाई करें| ऐसे करने से बाल शाइनी हो जाएंगे|
3. एलोवेरा बालों के लिए बहुत लाभदायक होता है| इसको बालो में लगाने से बाल चमक उठते है| ये एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर होता है| इससे ड्राई बालों की समस्या से निजात पाया जा सकता है|
4. मुलायम और डैंड्रफ मुक्त बाल पाने के लिए केले और नारियल तेल का मिश्रण बालो में करीब 15-20 मिनट के लिए लगाएं| फिर स्कैल्प धो लें| फर्क महसूस होगो|
5. बालों में दही कंडीशनर का रोल निभाता है| इसको लगाने से बाल सॉफ्ट, शाइनी हो जाते है| साथ ही डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है|
6. बालो में नारियल के तेल को लगाने से बहुत फायदा मिलता हैं| इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं|
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3eFmUrv
No comments:
Post a Comment