Wednesday, July 15, 2020

मधुमेह के मरीजों के लिए दवा की तरह काम करती है यह मेवा

मधुमेह की समस्या आज के समय में हर घर में अपने पैर पसारती जा रही है। यहां तक कि भारत को तो विश्व की डायबिटीक कैपिटल के रूप में जाना जाता है। वैसे तो मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए लोग दवाईयों का सहारा लेते हैं लेकिन अगर खानपान पर सही तरह से ध्यान दिया जाए तो कई बीमारियों से वैसे भी निजात पाई जा सकती है। अगर आप भी मधुमेह को नेचुरली नियंत्रित करना चाहते हैं तो इन मेवा को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

अखरोट सिर्फ दिमाग ही तेज नहीं करता, बल्कि यह मधुमेह के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि अखरोट खाने वाले वयस्क लोगों में इसका सेवन नहीं करने वालों के मुकाबले टाइप 2 के डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार करीब तीन चम्मच के बराबर अखरोट खाने से टाइप 2 की डायबिटीज का 47 फीसदी तक कम होता है।

बादाम भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। यह वजन कम करने से लेकर पाचनतंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है। इतना ही नहंीं, बादाम का सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल के एकदम बढ़ जाने की समस्या नियंत्रित होती है और एक अध्ययन के मुताबिक बादाम खाने से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है। जिससे ब्ल्ड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

काजू को तो कई रेसिपी में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक लो फैट मेवा है, जिसमें 75 फीसदी फैट आलेइक एसिड होता है। जिसे मोने सेचुरेटिड फैट के तौर पर भी जाना जाता है। इसके साथ ही काजू शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है।

जानिए, अनुलोम विलोम प्राणायाम के लाभ तथा करने का सही तरीका  



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3fzzk4M

No comments:

Post a Comment