
वर्तमान समय में, शायद ही ऐसा कोई घर हो, जहां पर आपको लोग तनावग्रस्त न मिलें। फिर चाहे बात बच्चों की हो या बड़ों की, हर कोई अपने-अपने स्तर पर तनावग्रस्त रहता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो एक बार अपनी किचन की ओर रूख कीजिए। यहां आप आपको आपकी परेशानी का हल मिल जाएगा-
आप अपनी डेली डाइट में अलसी के बीजों को शामिल कीजिए। आप इसे तवे पर भून कर खा सकतें हैं या पाउडर के रूप में भी ले सकते हैं। इसमें बहुत बड़ी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम और विटामिन सी होता है। जो तनाव को दूर करने में असरकारक होता है।
विटामिन-बी तनाव को बहुत कम करता है। इसके सेवन से आप कम से कम समय में तनाव से मुक्त हो सकते हैं। विटामिन-बी के लिए आप टमाटर, भूसीदार गेंहु का आटा, अण्डे की जर्दी, हरी पत्तियों के साग, बादाम, अखरोट, नारंगी, अंगूर, दूध, ताजे सेम, ताजे मटर, दही, पालक, बन्दगोभी को अपने भोजन में शामिल करें।
लेवेंडर की खुशबू कमरे में होने से मन को शांति मिलती है और उसमें एकाग्रता आती है। इतना ही नहीं, इसकी खुशबू के प्रयोग से सिर के दर्द को भी कम किया जा सकता है। लेवेंडर तनाव के दौरान बाहर से काम करता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/398eVBD
No comments:
Post a Comment