Friday, July 17, 2020

वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद फायदेमंद है ग्रीन टी, जानें इसके अन्य चौंकाने वाले लाभ

ग्रीन टी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें पॉलीफेनॉल्स की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। पॉलीफेनॉल्स एक तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो मधुमेय के रोगियों में हार्ट समस्याओं के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसका सेवन करने से डायबिटिक रोगियों का मेटाबॉलिज़्म सुचारु रहता है। यह मोटापा घटाने में फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे से बचा जा सकता है। आइए जानें ग्रीन टी पीने के फायदों के बारे में –

तनाव से राहत

ग्रीन-टी में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं। इसमें एंटीडिप्रेसंट गुण पाए जाते हैं जो तनाव से छुटकारा दिलाते हैं। ग्रीन-टी में कैफीन मौजूद होता है जो स्ट्रेस से राहत दिलाता है। कम कैफीन युक्त ग्रीन टी पीने से स्ट्रेस की समस्या से काफी हद तक निजात मिल पाता है।

वजन घटाए

ग्रीन टी में कैलोरी बिलकुल भी नहीं पाई जाती है। ऐसे में वजन को आसानी से घटाया जा सकता है। इसका सेवन करने से इंसुलिन की सेंसिविटी बढ़ती है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मददगार है।

स्किन के लिए फायदेमंद

ग्रीन टी पीने से त्वचा को फायदा मिलता है। इसमें चीनी मिलाकर चेहरे पर लगाने से डेड स्किन को हटाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप फेस स्क्रब के रूप में कर सकते हैं। यह एक अच्छी स्किन टोनर होती है। इसे लगाने से चेहरे के बंद रोम छिद्र खुल जाते हैं।

मुंह के लिए लाभदायक

ग्रीन टी पीने से मुंह के संक्रमण से बचा जा सकता है। बैक्टीरियल प्लाक को कंट्रोल करके दांतों को खराब होने से बचाने का काम करती है ग्रीन टी। इसमें पॉलीफेनोल्स पाया जाता है जो मुंह में प्लाक को जमने से रोकने का काम करता है।

इम्युनिटी बढ़ाए

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में ग्रीन टी कारगर होती है। इसके सेवन से रोगप्रतिरोधक क्षमता सुधरती है और शरीर के फ्री रेडिकल्स से बचाने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : कच्चे पपीते के हैरान करने वाले फायदे

पीतल के बर्तनों का उपयोग दिलाता है आपको कई बिमारियों से राहत



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3h8tszT

No comments:

Post a Comment