
आमतौर पर जब भी आप केला लाते हैं तो उसे खाकर उसका छिलका बाहर फेंक देेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपके लिए काफी नुकसानदायक होता है।
शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन केले के छिलके की मदद से आप अपने स्किन का भी ध्यान रख सकती हैं। आईए जानें-
युवावस्था में अक्सर लोग अपने चेहरे पर मुंहासों की शिकायत करते हैं। इनके दाग आपके चेहरे की नेचुरल ब्यूटी को कहीं छीन लेते हैं। इसके लिए आप केले के छिलके की मदद से मुहांसों वाले स्थान पर मसाज करें।
और इसे आधे घटे के लिए यूं ही छोड दें। अब आप गुनगुने पानी से चेहरा धोकर उस पर माॅइश्चराइजर लगा लें।
वहीं अगर कंप्यूटर पर काम करके आपकी आंखें थक गई हैं तो आप पांच मिनट के लिए केले के छिलकों को आंखों पर रखने से आपको काफी आराम मिलेगा।
अगर केले के छिलके को अच्छे से पीसकर उसे अंडे की जर्दी के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाया जाए तो इससे आपके एजिंग के साइन खत्म होते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KUDc34
No comments:
Post a Comment