Monday, July 6, 2020

आपके मेटाबॉलिज्म पर असर डालने वाली चीजों पर करें गौर

बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होना बेहद आवश्यक होता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म स्लो होता है तो इससे आपका उर्जा का स्तर तो घटता है ही, साथ ही इससे आपको मोटापा सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी कुछ बातें बताते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को स्लो करने के लिए जिम्मेदार होती है-

कुछ लोग जल्दी-जल्दी में सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं लेकिन सुबह का नाश्ता ना करना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। सीधे दोपहर में भोजन करना मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर डालता है। सुबह उठने के डेढ़ से दो घंटे के भीतर हमारे लिए कुछ पौष्टिक खाना जरूरी होता है। सुबह सही समय पर नाश्ता करने के बाद दोपहर व शाम के समय का भोजन भी सही समय पर हो जाता है। खान-पान में नियमितता मेटाबॉलिज्म पर अच्छा असर डालती है।

आपको शायद जानकर हैरानी हो कि महिलाओं का मेटाबॉलिज्म पुरुषों के मुकाबले कम होता है। माहवारी के चार-पांच दिनों में अमूमन महिलाएं ठीक से आहार नहीं लेतीं। कई बार शारीरिक सक्रियता घट जाती है। चार-पांच दिन के अंतराल पर हुई खान-पान की अनियमितता मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है।

भोजन को छोटे कणों व उसके बाद ऊर्जा में बदलने के लिए पानी की जरूरत होती है। अगर बॉडी थोड़ी भी डिहाइड्रेट होगी तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाएगा। इसके लिए ताजे फल और सब्जियों को खाने में शामिल करें।

नींद की गोली लेने से पहले जान लीजिए इन बातों को!

इन चीजों के सेवन से दूर हो जाती है खून की कमी!



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZEroZk

No comments:

Post a Comment