
भारतीय नौसेना ने युद्धपोत एवं डॉकयार्ड पर सभी नौसेना कर्मियों के स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा नौसेना कर्मियों के फेसबुक एवं अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है।
साथ ही साथ ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन के इस्तेमाल को भी काफी सीमित कर दिया गया है। दरअसल ये प्रतिबंध अभी हाल ही में हनीट्रैप में फंस कर सेना की खुफिया जानकारियों को लीक करने के मामले के सामने आने के बाद ली गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में नौसेना के 7 कर्मियों को भारतीय नौसेना के महत्वपूर्ण जानकारियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को लीक करने के आरोप में पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि इन नौसेना कर्मियों को सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी द्वारा उनसे नौसेना की जानकारियां हासिल की जा रही थी। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद नौसेना द्वारा ये कदम उठाया गया है और ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खुशखबरी: आर्थिक सुधार के लिए उठाए गए ठोस कदम का दिखा सकारात्मक परिणाम
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MIZOnV
No comments:
Post a Comment