Tuesday, July 14, 2020

सौंदर्य को निखारने के लिये, ये प्राकृतिक उबटन है रामबाण

इंटरनेट डेस्क। फेस्टिवल सीजन चल रहा है ऐसे में लोग जमकर खरीददारी कर रहे है, कई लोग फैशन की चीजों पर पैसा खर्च कर रहे है तो कई महिलाएं ब्यूटी पार्लर जा रही है। आपको बता दें कि फेस्टिवल सीजन में सब सुंदर दिखना चाहते है। आज हम आपको इसलिए गोरी त्वचा पाने के कुछ आसान टिप्स बताते है। सौंदर्य को निखारने के लिये किचन के खाद्य पदार्थो से तैयार किया गया उबटन एक प्राकृतिक तरीका है।

लेकिन आजकल लोग ब्यूटी पार्लर में जाकर महंगे-महंगे सौंदर्य इलाज करवाते हैं। ये टिप्स असरदार तो होते हैं लेकिन थोड़े वक्त के बाद ही चेहरे पर अपने बदनुमा दाग छोड़ जाते हैं। चलिए हम आपको घरेलू उबटन बनाने की विधि बता रहे हैं जिनका उपयोग करने से दिनोंदिन आपका रंग निखरता चला जाएगा वो भी बिना किसी नुकसान के।

टमाटर और शक्कर : टमाटर की 2 स्लाइस लीजिए, उस पर थोड़ी सी शक्कर डाल दीजिए। फिर इसको अपने चेहरे और गर्दन पर स्क्रब करना शुरु कर दीजिए। फिर इसे दस मिनट के लिए चेहरे पर ही लगा रहने दीजिए और फिर चेहरे को धो लीजिए।

बेसन, दही और हल्दी : इस मास्क में एंटीऑक्सीडेंट तथा ब्लीचिंग पाएं जाते हैं, जिससे स्किन टोन हल्की हो जाती है। एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच दही तथा चुटकी भर हल्दी मिक्स कीजिए। फिर इसे पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दीजिए। फिर पानी से चेहरे को धो लीजिए।

केले : यह मास्क चेहरे के तेल को कम करता है और डेड सेल को हटाता है। एक चम्मच मसला हुआ केला, 1 चम्मच शहद तथा एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए सूखने दीजिए और फिर ठंडे पानी से धो लीजिए।

मलाई और शहद : ये मास्क त्वचा में नमी भरता है, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है। एक चम्मच मलाई लीजिए तथा उसमें एक चम्मच शहद मिक्स कीजिए। पहले चेहरे को धो लीजिए और फिर इसका एक कोट लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लीजिए। इस मास्क को रोजाना लगाएं।

जैतून और बादाम तेल : इस पैक को लगाने से चेहरा मुलायम होकर चमकदार बन जाएगा। एक चम्मच जैतून तेल में 5 बूंद बादाम तेल मिक्स कीजिए और चेहरे पर 5 मिनट तकइससे मसाज कीजिए। फिर इसे रातभर चेहरे पर ही रहने दीजिए और सुबह चेहरे को धो लीजिए।

नींबू और ग्लिसरीन : दाग धब्बों से मुक्ती पाने के लिए और चेहरे पर ग्लो भरने के लिए यह फेस पैक लगाएं। 1 चम्मच ग्लीसरीन में 5 बूंद नींबू की बूंद डाल दीजिए और एक कॉटन बॉल से इसे चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरे को दस मिनट बाद ठंडे पानी से धो लीजिए। यह मास्क ड्राई स्किन के लिए काफी अच्छा है।

एलोवेरा :चेहरे से पिंपल हटाने हों या फिर दाग धब्बे दूर करने हों, तो यह पैक काफी अच्छा रहेगा। थोड़ा सा ताजा एलोवेरा जैल लीजिए, उसमें 7 बूंद टी ट्री ऑइल की मिक्स कीजिए। इससे चेहरे को धीरे धीरे मसाज कीजिए और फिर 20 मिनट तक छोड़ दीजिए। फिर चेहरे पर बरफ रगड़े और चेहरे को पानी से धो लीजिए।

गाजर, शहद और हल्दी : यह आयुर्वेदिक उबटन चेहरे के पोर्स को कम करता है और चेहरे पर निखार लाता है। गाजर को घिसकर उसमें 2 चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी मिक्स कीजिए। फिर इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और 30 मिनट के बाद चेहरे को गोलाई में रगड़ कर पानी से धो लीजिए।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/32dEz6e

No comments:

Post a Comment