Saturday, July 11, 2020

फ्रिज में अंडा स्टोर करने से होते है कई नुकसान

अंडे का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसे प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां बहुत मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्राल यानि HDL का निर्माण होता है इसके अलावा कैल्शियम से दांत व हड्डियां बहुत मजबूत होती हैं। कहीं सब्जियां खराब न हो जाएं इसलिए हम इन्हें फ्रिज में रख देते है।

ऐसे ही हम फ्रिज में जूस,फ्रूट और अंडों को भी रख देते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि फ्रिज में अंडा स्टोर करने से कई नुकसान होते है? जी हां, हाल में हुए एक अध्ययन में यह बात साबित हुई है कि अंडों को फ्रिज में रखना कतई सुरक्षित नहीं हैं। आइए जानें, फ्रिज में अंडा रखने के नुकसान। अगर हम फ्रेश अंडे को उबालते हैं तो वे फूटते नहीं हैं लेकिन फ्रिज में रखें अंडे को उबालने पर वह पूर्ण्तः फूट जाते है।

अंडे को फ्रिज में रखने से इसके छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया की गति अत्यधिक बढ़ जाती है और इस अंडे का सेवन करना सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। अक्सर एेसा होता है कि अंडे के ऊपरी भाग में अत्यधिक गंदगी रह जाती है, जिससे फ्रिज की दूसरी चीजें भी प्रभावित होती है। वैसे कहते हैं कि फ्रिज में रखे अंडे बाहर रखे अंडों की तुलना में अधिक दिन तक सही रहते है लेकिन फ्रिज में कूलिंग ज्यादा होने से इसके पोषक तत्व पूर्ण्तः खत्म हो जाते है।

क्या मैस्टरबेशन या सम्बन्ध बनाने के दौरान स्पर्म निकलने से शरीर की इम्युुनिटी पर असर पड़ता है? जानिए सही जवाब

 पाचन संबंधी हर समस्या होगी छूमंतर, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/38PdxUi

No comments:

Post a Comment