Tuesday, July 7, 2020

गर्मियों में स्मूदी पीना है फायदेमंद

स्मूदी का सेवन करना भला किसे पसंद नहीं होता? शेक जैसे स्वाद वाली स्मूदी को सब्जियों और डेयरी उत्पादों से मिलाकर तैयार किया जाता है। स्मूदी का सेवन प्रतिदिन प्रातः नाश्ते में या फिर शाम में किया जा सकता है| यह पेट को भरा हुआ रखती है और शरीर को भरपूर एनर्जी देती है| स्मूदी में एवोकैडो, दही, ड्राई फ्रूट्स आदि चीज़ें मिलाकर पीने से शरीर हमेशा फिट रहता है| अगर आप भी गर्मियों में शरीर को हैल्दी रखना चाहते हैं तो स्मूदी में ये चीज़ें मिलाकर पी सकते हैं|

एवोकैडो है फायदेमंद

एवोकैडो शरीर को भरपूर एनर्जी देता है| इसमें विटामिन और पोटाशियम अधिक पाई जाती है जिससे शरीर को लाभ मिलता है। यह शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में बहुत लाभदायक होता है|

दही का करें सेवन

स्मूदी में दही को मिला कर पीना बहुत फायदेमंद होता है। प्रोटीन से भरपूर दही को स्मूदी में मिलाकर पीने से पेट भरा हुआ रहता है|

चिया सीड्स मिलाएं

प्रोटीन और एक्सीऑक्सीडेंट से भरपूर चिया सीड्स शरीर में लिए फायदेमंद होते हैं| स्मूदी में इसे डालकर पीने से शरीर हैल्दी व फिट रहता है| स्मूदी में इसे मिलाने से पहले इसे पानी में अवश्य भिगोएं और फिर ही स्मूदी में डालें|

शकरकंद है लाभदायक

विटामिन ए और कार्बोहाइडट्रेट की मात्रा शकरकंद में अधिक होती है| स्मूदी में इसको मिलाकर पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है| यह स्मूदी इम्यून सिस्टम में भी सुधार लाती है|



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3iEUArB

No comments:

Post a Comment