Saturday, July 18, 2020

अपेंडिक्स के दर्द की करे छुट्टी, इन घरेलु नुस्खों से

आजकल अपेंडिक्स की प्रॉब्लम 10 से 30 साल तक के लोगों में काफी देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण गलत खान-पान और बदलता लाइफ स्टाइल है। अपेंडिक्स हमारी आंत का एक छोटा-सा हिस्सा होता है।

इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई लोग ऑपरेशन कराते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलु नुस्खे जिससे आप अपेंडिक्स के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

अदरक: अपेंडिक्स से छुटकारा पाने के लिए अदरक बहुत फायदेमंद है। दिन में 2 बार अदरक की चाय का सेवन करने से आपको कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

टमाटर: इस समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को अपने खान-पान का खास ध्यान देना चाहिए। खाना खाने से पहले 1 टमाटर काटकर उसमें सेंधा नमक डाल कर खाएं। इससे कुछ ही समय के बाद पेट की दर्द और सूजन कम होने लगेगी।

पालक: हर रोज पालक का सूप या इसकी सब्जी का सेवन जरूर करें। पालक शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत सहायक है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WxfgbM

No comments:

Post a Comment