
जौ का पानी सेहत से भरपूर पेय पदार्थ माना जाता है। इसमें कैल्सियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, कॉपर, प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। यह हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में बहुत मददगार होता है। आइए जानें इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ –
1 कोलेस्ट्रॉल रखे कंट्रोल में – कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में जौ का पानी बेहद लाभदायक है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। साथ ही ये दिल को स्वस्थ रखने में भी हमारी मदद करता है|
2 पथरी की समस्या को करे दूर – आज की बदलती जीवन शैली व खान-पान की वजह से अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से ग्रसित रहते है। जौ का पानी किडनी की पथरी के लिए राम बाण औषधि माना जाता है। रोज़ाना एक गिलास जौ के पानी के सेवन से आप किडनी की पथरी की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
3 शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद – जौ का पानी मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत लाभदायक है| आज हर दूसरा व्यक्ति शुगर की बीमारी से पीड़ित रहता है। ऐसे रोगी अगर नियमित रूप से जौ का पानी पीएं तो उनका शुगर का स्तर नियंत्रित रहेगा।
4 मोटापा कम करे – अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है और अपना वजन कम करना चाहते है तो रोज़ाना जौ का पानी पीएं। यह न केवल आपका मोटापा कम करेगा बल्कि आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूती प्रदान करेगा।
5 जोड़ो के दर्द से दिलाए राहत – आज अधिकांश व्यक्ति गठिया व जोड़ो के दर्द से जूझ रहे है। एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व से भरपूर जौ गठिया व जोड़ो के दर्द के लिए बहुत मददगार माना जाता है।
यह भी पढ़ें:
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/30tJKxS
No comments:
Post a Comment