Wednesday, August 12, 2020

छिलकों में सेब के मुकाबले पाए जाते है ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व

कई फलों और सब्जियों को छिलके समेत खाना ही बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। उन्हीं में से एक फल सेब भी है। सेब में फ्लेवनॉएड्स जैसे ऐंटि ऑक्सिडेंट्स, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है लेकिन इसके छिलकों में सेब के मुकाबले कहीं ज्यादा मात्रा में ये सब पाए जाते है|

इसलिए आप यह जान लें कि सेब का छिलका भी काफी फायदेमंद होता है। सेब को छिलके समेत खाने से आप दैनिक मिनरल्स की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इलिनोइस यूनिवर्सिटी के अनुसार, सेब के छिलके में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलेट और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स मौजूद होते हैं।

आपका शरीर इन कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल का प्रयोग हड्डियों और दांतों को बहुत ही मजबूत बनाने में करता है।

सेब के छिलके में हाई बीपी से मुकाबला करने के लिए जरूरी रसायनिक तत्वों की छह गुना मात्रा तक पायी जाती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि रोजाना एक सेब छिलका समेत खाते रहने से हाई बीपी में बहुत आराम मिलता है।

लंबे समय से सेब के छिलके को एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवानोइड्स का प्राकृतिक स्रोत भी माना जाता रहा है। जो दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं। कनाडा के नोवा स्कोटिया के शोध अनुसार, सेब का छिलका उतारने का मतलब दिल को होने वाले फायदे से विल्कुल वंचित करना है।

छिलका सहित सेब खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें खनिज, विटमिन और रेशा प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कमजोरी में भी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही सेब के छिलके में पैक्टिन नामक रसायन भी पाया जाता है जो कोलेस्ट्राल और रक्त शर्करा का स्तर बहुत ही कम रखता है।

अग्रीकल्चर ऐंड ऐग्रो फूड संस्थान कनाडा के वैज्ञानिकों के अनुसार, छिलके में भीतरी हिस्से की अपेक्षाकृत ऐंटी-आक्सिडेंट्स की मात्रा कहीं ज्यादा मौजूद होती है, इसलिए सेब खाते समय उसका छिलका उतारकर नहीं बल्कि छिलके सहित खाना बहुत ज्यादा फायदेमंद है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सेब के लाल छिलके में ‘ऐंटी-ऑक्सिडेंटस’ की मात्रा काफी ज्यादा होती है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स ऐसे रसायन हैं,

जो स्वास्थ्य को अच्छा एवं रोगमुक्त बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। सेब के छिलकों में विटमिन ए भरपूर मात्रा में होता है। सेब को हमें छिलकों समेत ही खाना चाहिए क्योंकि शरीर विटमिन ए का इस्तेमाल मजबूत नजर, आंखों के विकास और महत्वपूर्ण प्रकियाओं जैसे कोशिका विभाजन के रूप में काम करता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के अनुसार, सेब के छिलके में विटमिन सी भरपूर मात्रा में होता है। आपका शरीर विटमिन सी का इस्तेमाल घावों को भरने और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के निर्माण के लिए करता रहता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FdpBUp

No comments:

Post a Comment