विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी सक्रिय रहती हैं, ट्विटर पर सभी जानकारियां शेयर करती हैं। विदेशों में मुसीबत में फंसे लोग भी उन्हें ट्विटर पर इसकी खबर देते हैं और वह फौरन उस समस्या का समाधान भी करती हैं। सोशल मीडिया के जरिये सुषमा स्वराज लोगों से सीधा संवाद रखती हैं। लेकिन, कभी कभी लोग ऐसे सवाल और समस्याएं भी सुषमा स्वराज से कर देते हैं जिसका जवाब शायद किसी के पास नहीं होता।
महेश बाबू ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा
ऐसा ही ट्वीट सुषमा स्वराज के ट्विटर हैंडल पर देखने मिला। सुशील केआर राय नाम से ट्विटर हैंडल से पूछा गया कि 11 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक हम बाली (इंडोनेशिया) ट्रिप पर जा रहे हैं, क्या वहां जाना सुरक्षित रहेगा या नहीं, इसको लेकर किसी प्रकार की गाइडलााइन जारी की गई है या नहीं, इसका जल्द से जल्द जवाब दें। इसके बाद सुषमा ने रिट्वीट करते हुए लिखा यह बात मैं वोलकेनो यानि ज्वालामुखी से पूछकर बताऊंगी।
I will have to consult the volcano there. https://t.co/bv2atzWtZg
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 8, 2018
गौरतलब है कि इंडोनशिया में एक सप्ताह में तीन बार भूकंप आए हैं। इससे कई मकान धाराशायी हो गए और 319 लोगों की मौत हो गई है। इंडोनेशिया के लोम्बोक में चार दिन पहले आए जबर्दस्त भूकंप के बाद झटकों का सिलसिला जारी है।
ट्वीट करने वाले की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है कोई इस सवाल की आलोचना कर रहा है तो कई यूजर इस ट्वीट को लेकर खूब मजे ले रहे हैं। इस ट्वीट को ग्यारह हजार लाइक और दो हजार लाइक मिल चुके हैं।
The post यूजर ने सुषमा स्वराज से पूछा ऐसा सवाल, लोग उड़ाने लगे मजाक appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vvynW8
No comments:
Post a Comment