रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण 20 नवंबर को इटली में शादी करेंगे। रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं जिसमे मात्र 30 मेहमान बुलाए जाएंगे। इस शादी में आए मेहमानों से अपने साथ मोबाइल, कैमरे नहीं लाने की गुजारिश की गई है। दीपिका ने ये फैसला लिया है क्यूंकि वो नहीं चाहती शादी में आए परिवार के सदस्य उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करें जैसा अनुष्का और सोनम की शादी में हो चुका है। शादी की तस्वीरें लीक नहीं हो इस के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
दीपिका-रणवीर चाहते हैं की वे अपनी शादी की न्यूज और फोटों खुद शेयर करें। शादी के लिए इटली में ‘लेक कोमो’ का वेन्यू फाइनल किया है। शादी के बाद मुंबई में जश्न मनाया जाएगा और एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। ये कपल 2013 से डेट कर रहा है। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं जिनमें गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत आदि प्रमुख हैं।
सीएस मारपीट मामला: चार्जशीट में केजरीवाल-सिसोदिया सहित 13 लोगों के नाम
The post दीपिका-रणवीर की शादी में मेहमानों के पास नहीं होगा फोन appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MTvMvJ
No comments:
Post a Comment