मशहूर निर्देशक करण जौहर फिल्म धड़क की सफलता के बाद अब ‘तख्त’ फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसका पहला लुक रिलीज़ कर दिया गया है| ऐसा दूसरी बार होगा जब श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर करण जौहर के साथ काम करेंगी| बता दें, इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स होंगे|
इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे रवि किशन
करण जौहर ने गुरुवार को ट्विटर पर शेयर किया, “मैं ‘तख्त’ में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर जैसे मुख्य कलाकार के होने से बहुत उत्साहित और सम्मानित हूं.”
ऐसा दूसरी बार होगा जब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एकसाथ काम करते दिखेंगे। फिलहाल वह आगामी फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में व्यस्त है| बता दें, इस फिल्म में विकी रणवीर के छोटे भाई की भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को भी अप्रोच किया गया था परन्तु उन्होंने फिल्म में दिए जा रहे किरदार के कारण इस प्रोजेक्ट को साइन करने से इंकार कर दिया| उन्हें इस फिल्म में रणवीर सिंह के भाई का रोल दिया गया था|
इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे रवि किशन
सिनेमाघरों में फिल्म ‘तख्त’ 2020 में रिलीज होगी|
The post करण जौहर की अगली फिल्म होगी ‘तख्त’, ये मशहूर सुपरस्टार्स आएंगे नज़र appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MzpDVu
No comments:
Post a Comment