राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह पेशे से पत्रकार रहे हैं। पत्रकारिता की दुनिया वह एक जाना पहचाना नाम है। राज्यसभा उपचुनाव में उन्हें 125 वोट प्राप्त हुए हैं। हरिवंश मूल रुप से बिहार के हैं। हरिवंश नारायण सिंह साल 2014 में जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद बने। हरिवशं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुत करीबी लोगों में से माने जाते हैं।
राज्यसभा उपसभापति चुनाव: यूपीए की जीत में बदल सकता था हार का अंतर
हरिवंश नारायण सिंह का जन्म 30 जून 1956 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था।
हरिवंश ने प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल से हासिल की।
हरिवशं ने 1971 में हाईस्कूल पास किया।
इसके बाद हरिवशं सिंह ने यूपी कॉलेज से इंटरमीडिएट किया।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक किया।
पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री भी उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से हासिल की।
पत्रकारिता का सफर
हरिवंश टाइम्स ने ऑफ इंडिया (मुंबई 1977-78) में ट्रेनी पत्रकार के रूप में काम किया। साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग में उप संपादक रहे। आनंद बाजार पत्रिका के सहायक संपादक रहे। 1989 में प्रभात खबर अखबार से जुड़े और काफी समय तक प्रभात खबर अखबार के प्रधान संपादक रहे। हरिवंश ने ‘मैंने दुनिया देखी’ किताब भी लिखी।
The post जानिए, पत्रकार से राज्यसभा उपसभापति बने हरिवंश नारायण सिंह के बारे में appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vTZN7A
No comments:
Post a Comment