दूध आपके शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। छोटे बच्चों से लेकर वृद्धों तक को दूध पीने की सलाह दी जाती है। सर्दियों के मौसम में तो गर्म दूध हर किसी के मन को भाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने से आपकेा क्या लाभ है।
- अगर आपको भी रात में नींद ना आने की समस्या है तो रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीजिए। अच्छी नींद आएगी और सुबह आप तरोताजा महसूस करेंगे।
- अगर सुबह आप दूध पीते हैं तो यह आपको दिनभर काम करने की उर्जा देता है।
- दूध में मौजूद कैल्शियम आपकी दांत व हडिडयों को मजबूत बनाने में सहायता करता है।
- गर्म दूध में चुटकीभर काली मिर्च मिलाकर उसका सेवन किया जाए तो गले में खराश व दर्द को आसानी से दूर किया जा सकता है।
- जिन लोगों को पाचनतंत्र संबंधी परेशानियां होती हैं। उनके लिए प्रतिदिन गर्म दूध का सेवन इन समस्याओं से राहत दिलाता है।
The post गर्म दूध पीने से होते हैं ये लाभ, पाचन तंत्र भी होता है स्वस्थ्य appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mgxw59
No comments:
Post a Comment