Thursday, August 16, 2018

बेजान बालों में नई जान डालती है ब्लैक टी

ब्लैक टी को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कुछ लोग तो हर सुबह उठकर सबसे पहले ब्लैक टी का ही सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि ब्लैक टी सिर्फ आपकी सेहत के लिए अच्छी है तो आप गलत हैं। वास्तव में यह आपके बालों का भी उतना ही ख्याल रखती है। तो चलिए जानते हैं ब्लैक टी से बालों को होने वाले फायदों के बारे में-


advertisement:


अगर आपके बाल रुखे हैं तो आप ब्लैक टी को सीधे ही बालों में लगाएं। इसके लिए आप एक कप ब्लैक टी बना लें जिसमें शुगर ना हो। इसे ठडा करें और बालों में डालें। इसके बाद 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और 10 मिनट के बाद बालों को धो लें।

वहीं अगर ब्लैक टी का इस्तेमाल नारियल तेल के साथ किया जाए तो इससे बालों में चमक आती है। इसके लिए दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच ब्लैक टी मिलाकर इससे अपनी स्कैल्प पर मालिश करें। एक घंटे बाद अपने बालों को हल्के गर्म पानी से धो लें।

वहीं ब्लैक टी आपके बालों को कलर भी करती है। इसके लिए आप आधा चम्मच मेंहदी और कॉफी पाउडर लेकर इसमें दो चम्मक ब्लैक टी मिला लें। इस पेस्ट को अपनी स्कैल्प और बालों के सिरों पर लगाएं। 30 मिनट के बाद बालों को शैम्पू कर लें।

नाश्ते में झटपट बनाएं एग आमलेट

The post बेजान बालों में नई जान डालती है ब्लैक टी appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KZdxTQ

No comments:

Post a Comment