अंडा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर इसका सुबह नाश्ते में सेवन किया जाए तो न तो व्यक्ति को जल्दी भूख लगती है और साथ ही उसे पूरा दिन काम करने की उर्जा भी मिलती है। अगर आप भी अंडे को टेस्टी तरीके के खाना चाहते हैं तो एग आमलेट बनाना अच्छा रहेगा। यह झटपट बनने वाला डिलिशियस नाश्ता है। तो चलिए जानते हैं इसके बनाने की विधि के बारे में-
एग आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले अंडों का छिलका तोड़ कर उसे एक बाउल में निकाल लें और छिलका अलग कर दें।
अब बारीक कटा प्याज़, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटी हरी धनिया बाउल में डालें। साथ ही लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक भी डालें और अच्छी तरह से फेंट लें। अब एक फ्राई पैन को गरम करें। पैन गरम होने पर उसमें मक्खन डालें। जब मक्खन पूरी तरह से पिघल जाये, गैस की आंच कम कर दें।
सके बाद अंडों के मिक्स्चर को चला कर पैन में डालें और गोलाई में फैला दें। जब आमलेट की नीचे की लेयर पक जाए, उसे कलछी की सहायता से आराम से पलट दें और दूसरी सतह को भी अच्छी तरह से सेंक लें।
अब आपका स्वादिष्ट अंडे का आमलेट तैयार है। इसे गर्मा-गरम प्लेट में निकालें और सेवन करें।
The post नाश्ते में झटपट बनाएं एग आमलेट appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2nI3idv
No comments:
Post a Comment